कपिलवस्तु के मायादेवी गावंपालिका वार्ड नं. ३ फुलिका मे पक्की पुल का शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न

न्युज ब्रेक प्रमुख समाचार राष्ट्रीय

खोज न्यूज टुडे / कपिलवस्तु :-

कपिलवस्तु जिले के मायादेवी गावंपालिका वार्ड नं.३ फुलिका अवस्थित मर्थी नदी के काठ के पुल को विस्थापित करके पक्की पुल का शिलान्यास प्रदेश सभा सदस्य विष्णु पन्थी द्वारा किया गया है ।
लुम्बिनी प्रदेश सरकार के ३ करोड ४६ लाख लागत मे निर्माण होने वाले उक्त पुल से कपिलवस्तु के सुद्धोधन गा.पा., वाणगंगा नगरपालिका तथा मायादेवी गावपालिक के आम जनताओ को जिला मुख्यालय तौलिहवा आनेे जाने हेेेतु प्रमुख पुल होने के कारण सभी स्थानीय हर्षित हुए है ।

प्रदेश सभा सदस्य विष्णु पन्थी के प्रमुख आतिथ्यता तथा प्रदेश सभा सदस्य शुष्मा यादव तथा संविधानसभा सदस्य राम लौटन तिवारी , मायादेवी गाउपालिका की उपप्रमुख गीता तिवारी के आतिथ्यता मे तथा वार्ड अध्यक्ष सुकदेव प्रसाद तिवारी के अध्यक्षता मे उक्त पक्की पुुुल शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुुुआ है ।

उस पुल से पूर्वी कपिलवस्तु के आन्तरिक आवागमन के लिए महत्वपूर्ण होने की जानकारी वार्ड नंबर ३ के वार्ड अध्यक्ष सुकदेव तिवारी ने दिया । इस कार्यक्रम मे सैयो के संख्या मे स्थानीय लोगो की उपस्थिति था तथा सभी स्थानीय लोगो ने खुशी ब्यक्त किये ।

 

 

प्रतिक्रिया दिनुहोस्