बढ़नी -सिद्धार्थनगर :
समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं नें जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सपा छात्रसभा के जिला अध्यक्ष विष्णु उमर के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छात्रों की विभिन्न ज्वलंत समस्या विश्वविद्यालयों में छात्रों पर हों रहें उत्पीड़न फीसवृद्धि,छात्रवृत्ति,सेमेस्टर प्रणाली को समाप्त करने के संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया|
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार दूसरी बार नीट पेपर लीक से 22 लाख छात्रों के कड़ी मेहनत एवं उनके परिवार के मेहनत की कमाई पर गहरा असर पड़ा है,पेपर लीक माफ़िया पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए! जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विश्वास व भरोसा कायम हो!
विश्वविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली से PDA परिवार से आने वाले छात्र छात्राओं को शिक्षा से वंचित कर उनके भविष्य को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है ।

प्रदेश सचिव विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारों का उत्पीड़न चरम पर हैं जिससे छात्र-नौजवान,किसान,व्यापारी एवं महिलाएं सरकार के शोषण से त्रस्त हैं ।
ज्ञापन कार्यक्रम प्रमुख रूप से रामसेवक लोधी,नागेश्वर मिश्रा,मो.हारुन खान,सूरज त्रिपाठी,अनिल जायसवाल,आदर्श चौधरी,अजय उपाध्याय,कुबेर यादव,राम स्वरूप पांडेय,रामजन्म चौधरी,उमेश यादव,राहुल चौरसिया,अरुण चौधरी,हरिराम शर्मा,माता प्रसाद शर्मा,महेंद्र चौधरी समेत समाजवादी छात्रसभा के सैकड़ों पदाधिकारियों की मौजूदगी रहीं ।



