कृष्णनगर नगरपालिका क्षेत्रमे संचालित २२ संस्थागत, गुठी तथा निजी शिक्षणसंस्थानो को ही दिया अनुमति : शिक्षा अधिकृत तिवारी

न्युज ब्रेक प्रमुख समाचार राष्ट्रीय

कृष्णनगर:-
कृष्णनगर नगरपालिका क्षेत्र मे २२ संस्थागत गुठी तथा निजी शिक्षणसंस्थानो को ही बिधालय संचालन करने की अनुमति दिया गया ।
कृष्णनगर नगरपालिका क्षेत्र के २२ अनुमति प्राप्त संस्थागत गुठी तथा निजि बिधालयो की सुची जारी करते हुए ,शिक्षा शाखा प्रमुख/शिक्षा अधिकृत कौशल कुमार तिवारी ने एक सुचना जारी करते हुए ।
संबन्धित सभी शिक्षणसंस्थानो का नाम,और कक्षा संचालन की मान्यता सहित सुची जिस बिधालय की जितने कक्षा तक अनुमति है केवल उतना ही कक्षा संचालन करने तथा अवज्ञा करने पर कानूनी कार्यवाही किये जाने की जानकारी पत्र द्वारा दिया गया ।


साथ ही नगरपालिका कृष्णनगर क्षेत्र के संपूर्ण अभिभावकों को भी जानकारी देते हुए शिक्षा अधिकृत तिवारी ने कहा की सभी अभिभावक अपने बच्चों का बिधालय मे दाखिला करवाते समय ये जरूर जानकारी ले बिधालय प्रशासन से की जिस बिधालय मे अपने बच्चों का दाखिला करवा रहे है। उस बिधालय का मान्यता है या,नही अगर मान्यता है तो कितने कक्षा तक संचालन करने की अनुमति है ।
जितने कक्षाओं तक की मान्यता है ,उसे उपर की कक्षा मे अपने बच्चों का दाखिला/भर्ना ना करवाने का अपील सभी अभिभावकों से किए है । जिस बिधालय द्वारा नियम का उल्लंघन किया गया । उस बिधालय पर नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही एवं जुर्माना उसुल किए जाने की जानकारी तिवारी ने दिया ।
बिना लाइसेंस, बिना अनुमति के चलरहे बिधालय अब होगें बन्द ।

प्रतिक्रिया दिनुहोस्